मुंबई : साउथ मुंबई के सर जे.जे. अस्पताल में ब्रिटिश काल के दौरान की सुरंग मिलने की खबर है।बताया जा रहा है कि अंग्रेजों के जमाने की यह सुरंग लगभग 130 साल पुरानी है।रिपोर्ट के मुताबिक जिस स्थान पर सुरंग मिली है वो जे जे अस्पताल के नीचे का हिस्सा है।फिलहाल सुरंग की मौजूदगी के बारे में पता चलते ही जेजे अस्पताल के लोगों ने पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी है।अब विभाग जे जे आकर सुरंग का निरीक्षण करने के पश्चात इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन रिपोर्ट करेगा।
गौरतलब है कि अस्पताल के डॉ अरुण राठौड़ जब अस्पताल परिसर में नॉर्मली राउंड कर रहे थें।इस दौरान उन्हें अस्पताल की एक दीवार पर कुछ देखकर उनका शक गहराया।इसके बाद वे दीवार के नजदीक गए और दीवार में मौजूद होल (छेद)को बारीकी से देखने पर उन्हें छेद के अंदर गहरा रास्ता नजर आया।डॉक्टर राठौड़ को छेद सुरंग होने का संकेत मिला।इसके बाद देखते ही देखते अस्पताल में सुरंग होने की खबर पूरे परिसर में फैल गई।लोग आ आकर जेजे अस्पताल की सुरंग को देखने का प्रयास करते देखे जा रहे है।
बताया जा रहा है कि सर जेजे अस्पताल की सुरंग डिलीवरी वार्ड से शुरू होकर बच्चों के वार्ड तक काफी लंबी आकृति में सामने आई है।डॉक्टर राठौड़ के मुताबिक जेजे अस्पताल की इमारत 130 साल पुरानी है।ब्रिटिश काल के दौरान बने इस सुरंग का इस्तेमाल शायद अंग्रेज युद्ध में अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए करते होंगे।अनुमान लगाते हुए बताया कि, क्योंकि तब के समय में युद्ध अधिक हुआ करते थे, वहीं लोगों का मानना है कि यह सुरंग मुंबई के समंदर तक जुड़ी हुई है।
दरअसल मुंबई का जेजे अस्पताल मुंबई का एक पुराना सरकारी अस्पताल है। हॉस्पिटल सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर है। यह अस्पताल देशभर के गरीब मरीजों के इलाज के लिए जाना जाता है।इतना ही नहीं, यह अस्पताल बम धमाकों, दंगों और आतंकवादी हमलों में घायल हुए कई मरीजों का इलाज कर चुका है।साथ ही अंडरवर्ल्ड ने इस अस्पताल में खून-खराबा भी किया था।सर जेजे अस्पताल की इमारतें 177 साल पहले बनी थीं।
इन इमारतों का निर्माण सर जमशेदजी जीजीभोय और सर रॉबर्ट ग्रांट के सहयोग से किया गया है।जमशेदजी जीजीभोय ने 16 मार्च, 1838 को इस भवन के निर्माण के लिए एक लाख रुपये का दान दिया था।30 मार्च 1843 को ग्रांट मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी गई और निर्माण के बाद 15 मई 1845 को मेडिकल छात्रों और मरीजों के लिए ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजीभोय अस्पताल खोल दिए गए थे।वही बताया जाता है कि इस अस्पताल का इतिहास 175 साल पुराना है।फिलहाल जेजे अस्पताल परिसर में मिली सुरंग को लेकर लगभग 200 मीटर उसकी लंबाई का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।
Post Views: 74693